तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूटी सवार युवती की टांग टूटी
मेरठ, जून 14 -- मेरठ। कमिश्नरी चौराहे पर शनिवार को तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवती कई फीट दूर सड़क पर जा गिरी और उसकी टांग टूट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार एसपी सिटी आवास की ओर से तेज गति में कमिश्नरी चौराहे की तरफ आ रही थी। इसी दौरान मेरठ कॉलेज की दिशा से स्कूटी पर आ रही युवती को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूटी सवार युवती की टांग टूटी टक्कर लगते ही स्कूटी अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी, जबकि स्कूटी चला रही युवती उछलकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.