औरैया, अप्रैल 9 -- सहार, संवाददाता। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। बुधवार रात करीब 8 बजे सहार के शराब ठेका के पास एक ईको स्पोर्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुरवा दानशाह निवासी सुवोध दिवाकर का भतीजा आर्यन पुत्र प्रवेन्द्र कुमार अपने साथी हरिओम सिंह पुत्र हरनाम सिंह के साथ मोटरसाइकिल से सोमवंशी की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आर्यन को कमर में चोट आई, जबकि हरिओम सिंह का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हरिओम की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल ...