रायबरेली, सितम्बर 28 -- हरचंदपुर (रायबरेली) संवाददाता। लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राज मार्ग पर बीती रविवार की देर रात तेज रफ्तार कार का कहर बाइक सवार दो युवकों के ऊपर टूट पड़ा। कार से टकराकर दोनों लोग बेहोश होकर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे घायल युवक को पुलिस ने नाजुक हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से घायल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया हैं। युवक की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मिल एरिया थाने के गौरीगंज (हरदासपुर) में रहने वाला युवक अल्तमश उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र मुस्ताक अहमद अपने मित्र दीपांशु उर्फ छन्ने पुत्र आशा शंकर निवासी सरावां के साथ रिश्तेदारी में बाइक से कठवारा गांव जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...