जमशेदपुर, मार्च 13 -- पटमदा के काटिन बाजार में गुरुवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बोराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क के किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी। हादसे में मकान मालिक विनोद महतो के घर और दुकान को लाखों का नुकसान पहुंचा है। कार की टक्कर से मकान की दीवार टूट गई, छत में दरार पड़ गई, जबकि दुकान का शटर और दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों का आरोप है कि कार चालक नशे में धुत था और घटना के बाद फरार हो गया। भागने के दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़ भी लिया था, लेकिन पहचान का व्यक्ति होने के कारण छोड़ दिया। मकान मालिक विनोद महतो ने बताया कि घटना के कुछ ही मिनट पहले उनकी मां घर के अंदर चली गई थीं। उन्होंने कहा कि यदि वह बाहर रहतीं तो उनकी जान जा सकती थी। सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.