तेज रफ्तार कार कई वाहनों को मारी टक्कर बाइक सवार घायल
आगरा, सितम्बर 5 -- हरीपर्वत क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार मारुति अर्टिगा ने चार-पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनगर, नुनिहाई निवासी अरुण गर्ग ने हरीपर्वत थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके भाई राजू गर्ग शुक्रवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच मोटरसाइकिल से संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक के पास काम पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अर्टिगा के चालक ने लापरवाही से कई वाहनों को टक्कर मारते हुए उनकी बाइक को भी जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर राजू गर्ग को अस्पताल पहुंचाया। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.