मऊ, मार्च 7 -- पहसा (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा बाजार में शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कार और बाइक में भिड़न्त हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक सवार युवक का शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। कोपागंज थाना क्षेत्र के पारा कुर्थीजाफरपुर निवासी 22 वर्षीय अमन मौर्या पुत्र राजेश मौर्या शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय की तरफ जा रहा था। इसी दौरान हलधरपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर गोधना पहसा बाजार शाहपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक सवार को ठोकर मार दिया। दुर्घटना के दौरान बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा। जबकि कार सवार दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। दुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.