तेज रफ्तार कार ऑटो से टकराई, दूल्हा-दुल्हन समेत आधा दर्जन लोग घायल
समस्तीपुर, मई 2 -- उजियारपुर। चांदचौर डीह लाइन होटल के समीप एनएच-122 पर शनिवार अहले सुबह बारात से लौट रही दूल्हा-दुल्हन की कार यात्रियों से भरी ऑटो से टकरा गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पहले उजियारपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां स्थिति गम्भीर देख डॉक्टर ने तीन को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। घायलों में समस्तीपुर निवासी राजकुमार की पत्नी पायल कुमारी, पुत्र नेहल राम, जगत लाल का पुत्र सुनील कुमार, मो. कैशर का पुत्र मो. बशारत तथा धनिक लाल शामिल हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कार मुसरीघरारी की ओर से दलसिंहसराय की ओर जा रही थी। जबकि ऑटो दलसिंहसराय की ओर से मुसरीघरारी जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.