कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर देहात। शिवली कस्बे में रसूलाबाद मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार और ऑटो की भिड़ंत में चार साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। वहां से सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा बिरहुन के रहने वाले रामसागर उर्फ गोलू अपनी पत्नी सुनैना को छोड़ने के लिए मंगलवार को अपनी ससुराल बहेड़ा थाना पनकी कानपुर गए थे। वहां से बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह ऑटो से अपने साथ गई चार साल की भांजी सृष्टि पुत्री विवेक सिंह निवासी अहेरवी ऐरवा कटरा बिधूना औरैया के अलावा बिरहुन में ही रहने वाले ऑटो चालक शाहरूख खान के साथ घर लौट रहे थे। शिवली में उनके ऑटो में नेवादा बारा ...