गाजीपुर, फरवरी 14 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वाराणसी गोरखपुर बाईपास के शेखपुर गांव के पास शनिवार सुबह गलत लेन में जा रहे वाहन से बचने के चक्कर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुई हाईवे पर लगी पोल मे टकरा गई। रफ्तार तेज होने के चलते वो पोल को तोड़ते हुए पलट गई। संजोग अच्छा रहा की कोई अनहोनी नहीं हुई। कार में सवार मां-बेटे सहित आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार सवार वाराणसी में एक मांगलिक कार्यक्रम से शिरकत करने जा रहे थे। गाजीपुर के खालिसपुर और नौकापुरा से दो परिवार एक ही कार में सवार होकर गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी जा रहे थे। अभी वो फोरलेन स्थित शेखपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से गलत लेन में आ रही गाड़ी से बचने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.