उन्नाव, मार्च 27 -- उन्नाव। रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अजगैन के नवाबगंज में गुरुवार रात तेज रफ्तार कंटेनर ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसीवन के सुहानीखेड़ा गांव निवासी शिव बरन गुरुवार रात साइकिल से घर लौट रहे थे। नवाबगंज इलाके में एक होटल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिव बरन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.