गुड़गांव, मार्च 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पटौदी इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे एक युवक का ऑटो चालक की गफलत के कारण एक्सीडेंट हो गया। ऑटो पलटने से युवक का पैर गाड़ी के नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालत नाजुक देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। गांव बपास निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पटौदी की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। 28 फरवरी की शाम करीब छह बजे सुरेश अपनी ड्यूटी पूरी कर ऑटो में बैठकर घर जा रहा था। सुरेश ने पुलिस को बताया कि ऑटो चालक गाड़ी को बहुत तेज और लापरवाही से चला रहा था। सुरेश ने उसे कई बार टोकते हुए गाड़ी धीरे चलाने को कहा, लेकिन चालक ने अनसुना कर दिया। जैसे ही ऑटो रणशिका गांव के पास वेयरहाउस के सामने पहुंचा, चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.