तेज रफ्तार ऑटो पलटने से मजदूर की मौत
उन्नाव, जून 22 -- उन्नाव, संवाददाता। हसनगंज थानाक्षेत्र के खड़ेहरा कंधरगढ़ी गांव के पास रविवार रात तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हसनगंज थानाक्षेत्र के मुस्तफाबाद खड़हरा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय सुरेश पुत्र स्व. राम भरोसे पासवान मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। सुरेश रोज की तरह मजदूरी कर ऑटो से वापस अपने घर लौट रहा था। खडेहरा कंधरगढ़ी गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो में सवार सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.