गाज़ियाबाद, जून 20 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो के पलटने से युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।दिल्ली के हर्ष विहार में रहने वाले अवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में सब्जी बेचने का काम करते हैं। दस जून की सुबह उनका भाई सोनू अपने दो साथियों के साथ ऑटो से साहिबाबाद मंडी में सब्जियां लेने गए थे। आरोप है कि ऑटो चालक किसी तरह के नशे या नींद में था, जिसके कारण वह ऑटो को सही तरह से नहीं चला पा रहा था। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ऑटो पलटने युवक की मौत, दो घायल इस दौरान जब ऑटो राजेंद्र नगर वाली सड़क पर कान्हा कॉम्प्लेक्स वाले मोड़ पर पहुंचा तो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार उनका भाई और दोनों साथी घायल हो गए।...