गाज़ियाबाद, मई 10 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। लिंक रोड थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो ने एक ठेली वाले बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ऑटो छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। संभल के रहने वाले ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनके पिता विजयपाल भोवापुर में रहते थे और पराठे का ठेला लगाते थे। उन्होंने बताया कि नौ मई की सुबह लगभग छह बजे उनके पिता भोवापुर से ठेला लेकर निकले थे। इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गए और चालक ऑटो छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने उनके पिता को पास से निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.