कानपुर, अप्रैल 15 -- चकेरी, संवाददाता। रामादेवी चौराहे पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क पार कर रही दो बहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद बहनों पर ही पलट गया। दोनों घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को कांशीराम अस्पताल भेजा। चालक को हिरासत में लिया। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सनिगवां निवासी अकबर खान के अनुसार उनके चचेरे भाई के बेटे की शादी की तैयारियां चल रही हैं। इसी सिलसिले में उनकी पत्नी शबाना खान अपनी बेटियों समरा खान और बुसरा खान के साथ मंगलवार रात लालबंगला बाजार खरीदारी करने गई थीं। खरीदारी के बाद वे ई-रिक्शा से रामादेवी चौराहे पहुंचीं और सड़क पार कर रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित हो गया और दोनों बेटियों को जोरदार टक्कर मार दी और उनके ऊपर पलट गया। गनीमत रही कि उनकी पत्नी शबाना खान मौके से हटकर जान बचाने में सफल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.