सिद्धार्थ, अगस्त 15 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के दोपेड़ऊवा तिराहे के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से स्कूल जा रही 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना को लेकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।गदाखौवा निवासी राकेश चौरसिया की बेटी आरती (12) दोपेड़ऊवा तिराहे के पास स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह पैदल स्कूल जा रही थी। बताया जा रहा है कि तिराहे के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार में आ रहे आरओ पानी सप्लाई करने वाले ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आरती गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: तेज रफ्तार ऑटो की ठोकर से स्कूल जा रही छात्रा की मौत हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायल ...