मऊ, मार्च 1 -- दुबारी/मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत रमऊपुर पेट्रोल पम्प के सामने शुक्रवार की देर रात 12 बजे तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। दुर्घटना में बलिया निवासी युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है। स्थानीय मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी निवासी रामबढ़ाई मौर्या के यहां शुक्रवार को बहुभोज का कार्यक्रम आयोजित था। बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एसयूवी में सवार पांच लोग वापस मधुबन की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की देर रात लगभग 12 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.