बलरामपुर, मार्च 30 -- बलरामपुर, संवाददाता।देहात कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज बाजार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एसयूवी ने 30 वर्षीय बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी बाइक चालक सड़क पर काफी दूर जाकर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। युवक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। गोंडा पहुंचते ही युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात एसयूपी चालक पर एफआईआर दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुट गई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के सेखुईकला के ग्राम प्रधान शब्बीर ने बताया कि मजरे सेखुईखुर्द निवासी राजकुमार सोन...