तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल
कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलैया से रजौली की ओर जा रही फॉरचूनर कार ने सामने से जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। घायलों की पहचान वीरेंद्र ठाकुर तथा रजौली निवासी नवलेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों जय दुर्गा आयरन फैक्ट्री में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है तथा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.