तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में मारी टक्कर, छह घायल
मऊ, मई 10 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के नकटा चौराहे पर शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। आमने-सामने हुई टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया जहां से स्थिति गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घोसी कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के नकटा स्थित घोसी मझवारा मार्ग पर शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे मूंगमास की ओर से आ रही बाइक को तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाईक पर सवार तीन युवक उछलकर दूर जा गिरे जबकि चौथा कार में फंसकर कुछ दूर तक घिसटता गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.