तेज रफ्तार एंबुलेंस हाईवे में खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत
हमीरपुर, अगस्त 27 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। गुरुवार को तड़के पांच बजे कबरई की ओर से मरीज को छोड़कर वापस कानपुर लौट रही निजी एंबुलेंस फैक्ट्री एरिया में पुलिस चौकी के सामने अनियंत्रित होकर हाईवे में खड़े सीज ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस की मदद से फैक्ट्री एरिया चौकी पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर इसको सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। कानपुर देहात के राजपुर थाना सिकंदरा निवासी 35 वर्षीय नागेश पुत्र शिवशंकर पेशे से चालक था और यह एक निजी एम्बुलेंस चलाता था। बुधवार को रात में नागेश कानपुर से मरीज को लेकर कबरई के पास किसी गांव में छोड़ने गया था। गुरुवार को तड़के पांच बजे वापस कानपुर लौट रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.