तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, एक गंभीर
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 4 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर के गल्ला मंडी चौराहे से करीब आधा दर्जन सवारियां लेकर कम्पिल जा रहा एक ई-रिक्शा गुरुवार को कंपिल रोड स्थित सीपी तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शे में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में ई-रिक्शा चालक पप्पू तथा सवार राजेंद्र निवासीगण भीमनगर, कम्पिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल राजेंद्र ने बताया कि चालक ईरिक्शा तेज रफ्तार से चला रहा था। उसे कई बार धीरे चलाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने नहीं माना। सीपी तिराहे के पास पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद राजेंद्र की हालत गंभीर होने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.