फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- फर्रुखाबाद। जिला जेल चौराहे की रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। तेज रफ्तार ई रिक्शा ने रेलवे का फाटक तोड़ दिया। इस पर नाबालिग चालक को पकड़ लिया गया है। ट्रेन को सुरक्षा के बीच निकाला गया। जेल चौराहे की क्रासिंग ट्रेन आने से पहले सुबह 11 बजे बंद की जा रही थी तभी पुलिस लाइन रोड की ओर से एक तेज रफ्तार ई रिक्शा लेकर निकला और बंद हुयी रेलवे क्रासिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रेलवे फाटक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। इस बीच ट्रेन आने वाली थी। ऐसे में यहां अफरा तफरी की स्थिति हो गयी। रेल कर्मी ने सक्रियता दिखाते हुए सुरक्षा के बीच ट्रेन को निकाला। क्रासिंग तोड़ने वाले ई-रिक्शा के नाबालिग चालक को पकड़ लिया गया है। जानकारी पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची जानकारी ...