औरैया, मई 7 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम गपचरियापुर निवासी 30 वर्षीय हरनाम सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह अपने साथी विमल पुत्र वीर सिंह के साथ बाइक से रुरुगंज से वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह शाला बम्बा के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रहे ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरे और घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को संभा...