शामली, अप्रैल 4 -- कांधला। क्षेत्र के अंतर्गत गांव जसाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसकी बाइक को आमने-सामने टक्कर मार दी। घायल को गंभीर हालत के उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। गांव भारसी निवासी सुरेश किसी काम से शामली गया हुआ था और वह अपनी बाइक से वापस अपने गांव भारसी लौट रहा था। जैसे ही वह जसाला गांव के निकट पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेश सड़क पर दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक की मदद की और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.