कन्नौज, दिसम्बर 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ रोड पर बहादुरपुर गांव के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन बहनें घायल हो गईं। तीनों घायलों को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया गया। तीनों बहनें मुंडन संस्कार में शामिल होने विशुनगढ़ जा रही थीं। सिकंदरपुर कस्बे के मोहल्ला भगतसिंहनगर निवासी ममता देवी 55 वर्षीय पत्नी प्रेमचंद्र, छोटी बहन फर्रुखाबाद जनपद के कम्हौली निवासी रामा 43 वर्षीय पत्नी सोनपाल व कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीपुर खुबरियापुर निवासी सोनी 40 वर्षी पत्नी सुनील रावत के साथ छिबरामऊ से अपनी बड़ी बहन विशुनगढ़ निवासी सुषमा के घर जा रही थीं। वहां बड़ी बहन सुषमा की नातिन का मुंडन संस्कार कार्यक्रम होना था, जिसमें वह तीनों बहनें ई-रिक्शा से शामिल होने जा रही थीं। जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.