तेज रफ्तार ईको की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
औरैया, जून 24 -- थाना क्षेत्र के रजुआमऊ गांव मोड़ के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार ईको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव मेहना मौजा सलेमपुर निवासी 31 वर्षीय सुरेन्द्र प्रताप पुत्र ब्रजेन्द्र कुमार बुधवार शाम अपने गांव से देवराव बाजार जा रहे थे। शाम करीब 5:15 बजे जैसे ही वह रजुआमऊ गांव मोड़ के पास पहुंचे, तभी रामगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेन्द्र प्रताप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.