तेज रफ्तार इनोवा पीछे से ट्रेलर में घुसी, वाराणसी से कैंची धाम जा रहे सात में से चार दोस्तों की मौत
हैदरगढ़ (बाराबंकी) संवाददाता, मई 26 -- यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर बड़ा हादसा हुआ है। हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में भिखरा गांव के पास सोमवार देर रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार इनोवा आगे जा रहे हैं ट्रेलर में पीछे से घुस गई। हादसे में इनोवा सवार सात में से चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा के गले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी सात दोस्त अंदर ही फंसे रहे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया है। वाराणसी के आसपास के जिलों के रहने वाले सभी दोस्त उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम में दर्शन के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.