उरई, जून 16 -- जालौन। संवाददाता उरई से जालौन आ रहा सवारियों से भरा आटो सातमील के पास बेकाबू होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया। चालक रमेश तेज रफ्तार के कारण संतुलन खो बैठा था। हादसे में आटो सवार राखी, अनीता, शेर सिंह, कल्लू व बुद्ध सिंह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...