दुमका, जनवरी 9 -- रानेश्वर। अवैध बालू लोड ट्रैक्टर की कहर थमने की नाम नहीं ले रहा है। रफ्तार की कहर आम लोग जे लेकर ट्रैक्टर चालक एवं मजदूर की जान लेने को आमदा है। गुरुवार अल सुबह एक तेज रफ्तार अवैध बालू लोड ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना रानेश्वर सिउड़ी भाया आमजोड़ा के पड़िहारपुर गांव के पास हुई है। घटना में एकतल्ला गांव के ट्रैक्टर चालक अभिजीत दास बुरी तरह से जख्मी हो गया। आनन फानन में उसे सिउड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलजे के दौरान चालक की मौत हो गई। इधर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह को इस बाबत पूछने पर बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। शिकायत भी प्राप्त नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.