देवघर, जनवरी 8 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के संग्रामलोढ़िया पंचायत भवन के समीप बुधवार को सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसा अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार सारठ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी 30 वर्षीय दिनेश पंडित अपनी बहन के घर खरवा आया हुआ था। बुधवार दोपहर अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से बहन ललिता देवी, भांजी पूजा कुमारी और भांजे अभिषेक कुमार को लेकर अपने घर सारठ लौट रहा था। घर से लगभग एक किलोमीटर पहले देवसंघ-मधुपुर मुख्य सड़क से गुजर रहा था, तभी अजय नदी से बालू लादकर तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी लोग सड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.