चंदौली, अप्रैल 9 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली के नगर स्थित शंकर मोड़ के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार एक निजी हास्पिटल के एम्बुलेंस वाहन ने सड़क किनारे चल रहे पांच लोगों को टक्कर मार दी। इससे घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के जुटे लोगों ने एम्बुलेंस सहित चालक को पकड़ लिया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चालक को हिरासत में ले लिया। जबकि एम्बुलेंस को जब्त कर विधिक कार्रवाई में जुट गई।वाराणसी से मरीज को छोड़कर तेज रफ्तार एम्बुलेंस बिहार की तरफ जा रही थी। इस बीच नगर के शंकर मोड़ के समीप एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल चल रहे 70 वर्षीय अर्जुन, 75 वर्षीय लक्ष्मण, 50 वर्षीय जगजीवन राम, 22 वर्षीय मजोज और 28 वर्षीय प्रीति को टक्कर मार दी। घटना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.