बहराइच, अप्रैल 9 -- बहराइच, संवाददाता ।बेलहा - शाहपारा मार्ग पर बुधवार रात तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। उधर से पैदल निकल रहा श्रमिक डीसीएम के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने फरार हो रहे चालक को दबोच लिया। डीसीएम के नीचे दबे श्रमिक को गंभीरावस्था में निकाल सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। गुरूवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक श्रमिक के परिजनों में हाहाकार मच गया है। पयागपुर थाने के पतौरा गांव निवासी प्रदीप कुमार (28) पुत्र राजाराम मजदूरी करने घर से पयागपुर गया था। वह बुधवार शाम मजदूरी कर पैदल अपने गांव आ रहा था। इसी दौरान जब वह बेलहा - शाहपारा के बीच पहुंचा। एक तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके नीच प्रदीप दब गया। दुर्घटना होते ही चालक वाहन छोड़ फरार ह...