मुजफ्फर नगर, अप्रैल 1 -- पुरकाजी। पुरकाजी के हाईवे सलेमपुर बाइपास पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दिल्ली निवासी युवक की कार खाई में गिरकर पलट गई। इस हादसे में वहां पर काम कर रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी राजेश मेहरा मंगलवार को अपनी कार से हरिद्वार से लौट रहा था। जब कार सवार बाइपास सलेमपुर गांव पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार खाई में जाकर पलट गई। वहीं हाईवे पर काम काम कर रही ग्राम लखनौती निवासी संतोष देवी को कार सवार टक्कर मारकर फरार हो गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कार को खाई से क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.