मुरादाबाद, मार्च 3 -- दलपतपुर मार्ग पर सोमवार रात ग्राम मिलक जुम्मावाली के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान ग्राम नकटपुरी खुर्द निवासी रामवीर (40) के रूप में हुई है। बताया गया कि रामवीर सोमवार को मुंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम दौलारी में रिश्तेदारी में गए थे। देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मिलक जुम्मावाली गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामवीर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस मामले में मृतक के पिता मूलचंद की तहरीर पर...