मऊगंज, अप्रैल 19 -- मध्य प्रदेश के मऊगंज से तेज रफ्तार में बाइक चला रहे युवक समेत 3 दोस्तों की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। न हेलमेट न सुरक्षा का ध्यान। बस लापरवाही से तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए रील बनवा रहे थे। इतने में एक्सीडेंट हुआ और तीनों की मौको पर मौत हो गई। पीछे से रील बना रहे दो दोस्त भी हादसे का शिकार हुआ है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।मृतकों-घायलों में 3 नाबालिग शामिल ये हादसा मऊगंज के लौर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान उपलक्ष उर्फ शुभम कोल (17), अमरीश कोल (22) और हेमराज कोल (17) के रूप में हुई है। ये तीनों बेला थाना लौर के रहने वाले थे। वहीं घायलों का नाम प्रशांत द्विवेदी (19) और प्रदीप द्विवेदी (17) है। ये लोग चितईपुरवा पिपरा के रहने वाले हैं। एक्सीडेंट का ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.