बिजनौर, जून 15 -- चांदपुर क्षेत्र के गांव राजोपुर बहमन में बुखार से पीड़ित एक मासूम बच्ची की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। बच्ची पिछले तीन दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थी और उसका निजी चिकित्सकों के यहां उपचार चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव राजोपुर बहमन निवासी रिफाकत की 18 माह की पुत्री अजका पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने पहले गांव में ही उसका उपचार कराया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे चांदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया। परिजन शनिवार देर शाम उसे उपचार के लिए दि...