अररिया, मार्च 8 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज के चिरवाहा रेहिका टोला में तीन साल की एक बच्ची की बीमारी से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका शबनम मझुवा पूरब पंचायत के चिरवाहा रेहिका टोला निवासी राजेन्द्र ऋषि की बेटी थी। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम शबनम कुमारी को अचानक तेज बुखार आया। इसके बाद पेट खराब हो गया। परिजन आनन फानन में बच्ची को इलाज के लिए पास के विशनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां पर इलाज के दौरान ही बच्ची की मौत हो गयी। घटना के बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। इधर चिरवाहा रेहिका टोला में लगातार हो रहे बच्चों की मौत के बाद गांव के लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। इधर डेढ़ महीने पहले ही इसी गांव में 15 साल के एक किशोर व 35 साल के एक व्यक्ति की संदिग्ध प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.