इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- इटावा । फिजिशियन डा. जेके चौधरी ने बताया कि मौसम बदलने के दौरान वायरल संक्रमण तेजी से फैल सकता है। ऐसे में तेज बुखार होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए और किसी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थ लेते रहें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उल्टी-दस्त के साथ कमजोरी या शरीर में पानी की कमी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों में बुखार लंबे समय तक बना रहे तो जांच और उपचार में देरी नहीं करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बदलते मौसम में बढ़ा वायरल फीवर, डायबिटीज और बीपी मरीज रहें सावधान यह भी पढ़ें- Rishikesh News: डोईवाला में बढ़े फ्लू के मरीज, रोजाना 300 से अधिक की ओपीडी

हिंदी ह...