जहानाबाद, अप्रैल 9 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के तेज बीघा गांव में 11 से 17 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में सुप्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन भारद्वाज जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं को भागवत कथा श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा। आयोजक समिति के सदस्य राकेश रंजन अनजाना ने बताया कि 11 अप्रैल को सुबह में विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके बाद प्रतिदिन शाम में छह बजे से नौ बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के साथ-साथ भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना रहेगा। समिति ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.