बस्ती, मार्च 21 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में बेमौसम बारिश से तापमान का पारा शनिवार की सुबह लुढ़क गया। जबकि गेहूं और सरसों की फसलों पर संकट खड़ा हो गया है। शनिवार सुबह हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। उन्हें अपनी तैयार फसलों के भारी नुकसान की आशंका सताने लगी है। हालांकि भोर से बदला मौसम का मिजाज सुबह दस बजते-बजते एक बार फिर से बदल गया और आसमान से बादलों के छंटने के साथ हल्की धूप निकल आई। शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान का पारा 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार की सुबह बारिश हुई। शहर में सुबह के वक्त कुछ देर तक अच्छी बारिश हुई। इसके बाद बूंदाबांदी का सिलसिला सुबह करीब पौने दस बजे तक बना रहा। इस दौरान आसमान में घने बादल छाए रहे। लालगंज क्षेत्र में सुबह तीन बजे से बारिश शुरू हो गई। वाल्टरगंज क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.