बोकारो, अप्रैल 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया व तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी। सुबह से ही तेज धूप व उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे व कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भर गया व कई जगहों पर लोग छांव की तलाश में इधर-उधर भागते नजर आए। बाजारों में भीड़ कम हो गई व राहगीरों को बारिश से बचने के लिए दुकानों का सहारा लेना पड़ा। यह भी पढ़ें- दिनभर सूर्यदेव के बादलों संग आंख मिचोली खेलने से आसमान में छाया रहा, मौसम हुआ सुहाना हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई व मौसम काफी सुहाना हो गया। रविवार को दोपहर बाद हुई बारिश ने भीषण गर्मी से ...