सहरसा, मई 14 -- सत्तर कटैया। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण किसानों की मूंग की फसल बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि पिछले दो सप्ताह में कई बार मौसम खराब होने से खेतों में तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। अचानक हुई बारिश से कटाई और सुखाई का कार्य भी प्रभावित हुआ। इससे किसानों की आर्थिक चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के किसानों ने विभागीय अधिकारियों से फसल क्षति का सर्वे कर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- तेज बारिश से मूंग फसल तबाह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...