तेज बारिश से बड़ा बाजार सौंदर्यीकरण कार्य ठप
नैनीताल, जून 1 -- नैनीताल। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बड़ा बाजार का सौंदर्यीकरण कार्य बीते तीन दिन से पूरी तरह प्रभावित है। बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए खोदी गई नालियों में बारिश का पानी भर जाने से काम रुक गया है। लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि तेज बारिश के कारण बीते तीन दिन से एक भी मजदूर साइट पर काम नहीं कर पा रहा है। नालियों में पानी और कीचड़ भरने से तार बिछाने का कार्य असंभव हो गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि नालियां खुली होने से पानी दुकानों तक पहुंच रहा है और ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है। अभियंता टम्टा ने बताया कि मौसम साफ होते ही पानी निकालकर काम दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.