सहारनपुर, मई 1 -- गंगोह, संवाददाता। गंगोह अनाज मंडी में तेज हवा और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग महिला ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि करीब 75 वर्षीय घरबरी देवी बारिश से बचने के लिए मंडी में खड़े एक ट्रक के नीचे बैठ गई थीं। यह भी पढ़ें- पेड़ की टहनी गिरने से महिला और किशोरी घायल का कैप्शनहादसे का कारण इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवाओं और बारिश के बीच ट्रक चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया। कच्ची जमीन पर ट्रक खड़ा होने के कारण चालक को नीचे बैठी महिला का अंदाजा नहीं हो सका और महिला ट्रक के नीचे आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।घायलों की सहायता मौके पर मौजूद पल्लेदारों ने तुरंत घायल महिला को बाहर निकालकर पलेटी पर लिटाया और मंडी कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौ...