धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में मंगलवार की सुबह तेज हवा और बारिश के कारण पॉलीटेक्निक पावर सब-स्टेशन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अनुसार बारिश शुरू होते ही पॉलीटेक्निक के पास 33 केवीए मेन लाइन के पिन इंसुलेटर में खराबी आ गई। तकनीकी फॉल्ट के कारण सुबह पांच बजे से नौ बजे तक सब-स्टेशन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। वहीं बिग बाजार फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी अलग-अलग जगहों पर तकनीकी गड़बड़ी सामने आई, जिससे सुबह पांच बजे से 10 बजे तक बिजली नहीं रही। बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत शुरू कर दी। कुछ घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के दौरान इंसुलेटर में नमी आने से इस तरह की तकनीकी समस्याएं अक्सर उ...