तेज बारिश से जामताड़ा सदर अस्पताल की दीवार का हिस्सा गिरा
जामताड़ा, मार्च 10 -- तेज बारिश से जामताड़ा सदर अस्पताल की दीवार का हिस्सा गिरा जामताड़ा, प्रतिनिधि।तेज बारिश के कारण सोमवार रात सदर अस्पताल जामताड़ा भवन के एक कोने का कुछ हिस्सा गिर गया। बताया जाता है कि यह हिस्सा पिलर के बाहर ईंट से जोड़ा गया था, जो लगातार हुई बारिश के कारण कमजोर होकर ढह गया। मंगलवार को अस्पताल भवन के एक कोने की दीवार का हिस्सा गिरने की घटना दिनभर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। अस्पताल परिसर में गिरे हुए ईंट-पत्थर बिखरे पड़े रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार दोपहर तक भी अस्पताल प्रबंधन की ओर से मलबे की समुचित सफाई नहीं कराई गई थी। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही थी। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर भवन की स्थिति पर समय-समय पर निगरानी और मरम्मत जरूरी है, ताकि इस त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.