गोरखपुर, मई 1 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। महानगर के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक समस्या चम्पा देवी पार्क स्थित सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन स्थल पर देखने को मिली, जहां बारिश का पानी भर जाने से तैयारियों पर असर पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जलकल विभाग की टीम मौके पर मुस्तैद रही। यहां जलनिकासी के लिए पांच सक्शन मशीनें और तीन पम्प लगाए गए, जिनकी मदद से तेजी से पानी निकालने का काम किया गया। पार्क के भीतर और सामने की सड़क पर जमा पानी को हटाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहे। बारिश के बाद शहर के अन्य इलाकों में भी जलभराव की समस्या सामने आई। बहरामपुर में जाम पुलिया की सफाई करते हुए...