बिजनौर, मार्च 21 -- धामपुर। गांव जीतनपुर में देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। अचानक तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते गांव में एक के बाद एक करीब आधा दर्जन बिजली के पोल टूटकर गिर गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय बिजली आपूर्ति चालू थी। इसी दौरान एक बाइक सवार उसी रास्ते से गुजर रहा था, तभी अचानक बिजली के तार उसके ऊपर गिर पड़े। हालांकि, युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक छोड़ दी और किसी तरह पीछे हटकर अपनी जान बचा ली। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।बिजली के पोल गिरने से पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी रात ठप रही। ईद से एक दिन पहले बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी की आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को पीने के पानी के ...