पीलीभीत, जून 30 -- पीलीभीत। तेज बारिश के बाद तराई में भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। गरज चमक के साथ शुरू हुई बारिश ने लोगों को तपिश भरी गर्मी से राहत दिलाई है। तो वही किसानों को अपनी फसल सिंचाई में भी बड़ी सुविधा हो गई है। अधिकतम 39 से 40 डिग्री सेल्सियस चल रहे तापमान में गिरावट आई है। साथ ही शहर में स्टेशन रोड पर जलभराव हो गया। सुबह से बदले मौसम के बाद लोगों ने राहत की सांस ली वहीं बिजली विभाग ने भी मौका देखते ही सुबह से बिजली गुल कर दी। सुबह से बिजली गुल होने के चलते लोगों के घरों में दिनचर्या प्रभावित रही। यह भी पढ़ें- देवरिया में सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले, लोगों को गर्मी से मिली राहत बिजली के लगातार हो रहे फॉल्ट से लोग हैरान और परेशान है। बीती रात भी लगातार गर्मी की वजह से परेशानियां रही। सुबह बारिश होने...